
साई एस्ट्रो विज़न सोसायटी ने मानव सेवा के तहत बांटी सामग्री
सार्थक दीपावली; 301परिवारों को राशन के साथ मिले बर्तन , मिठाई और जनोपयोगी सामग्री
दीपावली की रोशनी और खुशियां हर घर तक पहुंचे, इसी संकल्प के साथ साईं एस्ट्रो विज़न सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां बांटी गई।
सोसायटी अध्यक्ष डॉ. संजय गील ने बताया की सोसायटी द्वारा संचालित मानव सेवा के प्रकल्प साईं प्रसादम के अंतर्गत प्रतिवर्ष के समान इस वर्ष भी मोहर मंगरी, कच्ची बस्ती रंगा स्वामी सहित अन्य क्षेत्रों मे रह रहे 300 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट के साथ बर्तन, पटाखे,मिठाई एवं अन्य जनोपयोगी सामग्री वितरित की गई।
सचिव हरदीप कौर ने बताया कि सोसायटी द्वारा संचालित साईं प्रसादम में जरूरतमंदों को वर्षपर्यंत निःशुल्क भोजन वितरण के साथ ही समय समय पर जीवन यापन करने की आवश्यक वस्तुए प्रदान की जाती है, ताकि कमजोर और वंचित वर्ग आसानी से जीवनयापन कर सके।आगामी शीतकाल में सर्दी के प्रकोप से बचाव हेतु जरूरतमन्दों को कंबल सहित 1000 गर्म ऊनी वस्त्र वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर उपस्थित मोहर मंगरी में सामग्री वितरण के शुभारंभ के समय उपस्थित विनोद यति महाराज ने कहा कि दीपावली पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने से त्योहार की प्रसन्नता दोगुनी हो जाती है। सोसायटी शिरडी साईबाबा की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए निरंतर सेवा कार्य कर रहीहैजो कि प्रेरणास्पद है एवं सोसायटी द्वारा निरन्तर जरूरतमंद परिवारों की सहायता समाज में सेवा और सहयोग की भावना को निश्चित ही मजबूत करेगी।
ब्रह्मकुमारी आशा बहिन ने इस अवसर पर जीवन मे परोपकार को प्राथमिक लक्ष्य बताते हुए उपस्थित आदिवासी महिलाओं को सत धर्म से जोड़ने का संकल्प दोहराया । साथ ही आगामी समय मे सोसायटी के बैनर तले साप्ताहिक धर्म दर्शन परिचर्चा प्रारंभ करने का वचन दिया।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत दायमा, रमनदीप सिंह, नटवरलाल पटवा, कृष्णा कंवर, संदीप सिंह सिसोदिया सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।